वृद्ध को यह गलती पड़ी महंगी, मिली दर्दनाक मौत

punjabkesari.in Friday, Jun 23, 2017 - 07:19 PM (IST)

अम्ब: भंजाल में वीरवार देर सायं गलती से जहरीला पदार्थ निगलने से 80 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। सूचना मिलने पर अम्ब पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरवार देर सायं गांव भंजाल में 80 वर्षीय वृद्ध ने फ्रिज के ऊपर रखी हुई गलत दवाई उठाकर निगल ली। जब उसकी तबीयत बिगड़ी तो उसे गंभीरावस्था में  सिविल अस्पताल अम्ब लाया गया, जहां से उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रैफर कर दिया गया लेकिन उसने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। 

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
डी.एस.पी. अम्ब जितेन्द्र चौधरी का कहना है कि पुलिस ने मृतक झूला राम (80) पुत्र देवी राम निवासी भंजाल के शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने शुक्रवार को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। इस मामले में पुलिस ने सी.आर.पी.सी. की धारा 174 के तहत कार्रवाई कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News