Watch Video : अब कैदियों के हाथों मुंह मीठा करेंगे लोग, होगी लाखों की आमदनी

punjabkesari.in Saturday, Jan 20, 2018 - 03:06 PM (IST)

नाहन(सतीश): केंद्रीय आदर्श कारागार नाहन में विभिन्न संगीन अपराधों में सजा काट रहे बंदियों के हाथों से तैयार स्वादिष्ट मिठाइयों का स्वाद अब लोगों तक पहुंचेगा। कारागार में तैयार की जा रही मिठाइयां हाथोंहाथ बिक रही हैं। जिला सिरमौर के नाहन स्थित केंद्रीय आदर्श कारागार में कैदियों द्वारा बेकरी के अलावा तरह- तरह की मिठाइयां तैयार की जा रही है। जिसे खुद के बंदियों द्वारा मार्केट में बेचा भी जाता है।
PunjabKesari
बेकरी में करीब 12 प्रकार के उत्पाद बनाए जाते है
यही नहीं जेल प्रबंधन के पास संबंधित कारोबारियों की बड़ी डिमांड इन मिठाइियों को खरीदने के लिए रहती है। जेल अधीक्षक जयगोपाल लोदटा ने बताया कि बेकरी में करीब 12 प्रकार के उत्पाद बनाए जाते है। जिसकी बाजार में भारी मांग रहती है। उन्होंने बताया कि यह उत्तम किस्म के उत्पाद होते है और यहां कम दामों पर उपलब्ध होते है। इस कारागार में पहले सिर्फ बंदियों के लिए वर्दियां सिली जाती थी, मगर अब यहां पुलिस महकमे के कर्मचारियों के लिए 500 वर्दियां सिलने का ऑर्डर मिला है।
PunjabKesari
जेल के भीतर की बंदियों की आमदनी का साधन भी पैदा हुआ
बताया जा रहा है कि जेल में हैंडलूम का कार्य भी चल रहा है। यहां उत्तम किस्म के शाल,जैकेट्स,स्टाल्स और केप्स तैयार किए जाते है इनकी बड़ी डिमांड रहती है। प्रबंधन द्वारा यहां वर्मी कंपोस्ट भी तैयार की जा रही है। जिसका इस्तेमाल यहां खेती-बाड़ी में किया जाता है। इतना ही नहीं वर्मी कंपोस्ट को जेल प्रबंधन द्वारा बेचा भी जाता है। यहां कई बीघा में खेती बाड़ी भी की जा रही है। जिसमें कई तरह की सब्जियां उगाई जाती है। जेल प्रबंधन द्वारा बंदियों के सुधार की दिशा में उठाए गए इन कार्यों से जहां प्रिजनर वेलफेयर फंड में बढ़ोत्तरी हो रही है। वही जेल के भीतर की बंदियों की आमदनी का साधन भी पैदा हुआ है। जल प्रबंधन की यह पहल निश्चित तौर पर काबिले तारीफ है।​


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News