पास देने के चक्कर में पुल से नीचे गिरी निजी बस, 22 लोग घायल

punjabkesari.in Monday, Mar 20, 2017 - 10:25 AM (IST)

पालमपुर: पालमपुर के समीप शाम करीब 4 बजे होल्टा में एक बस पास देने के चक्कर में पुल से नीचे जा गिरी। इस हादसे में 22 यात्री घायल हो गए। जानकारी के अनुसार निजी बस बैजनाथ से वाया रक्कड़-मझैरना होकर पालमपुर की ओर आ रही थी कि सैन्य छावनी के समीप खाई में जा गिरी। घटना की सूचना मिलते ही घायलों को तत्काल नागरिक चिकित्सालय पालमपुर ले जाया गया। उधर, थाना प्रभारी गुरबचन सिंह ने बताया कि पुलिस ने बस चालक को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने कहा कि विपरीत दिशा से आ रहे वाहन को पास देते समय यह हादसा हुआ है। उन्होंने कहा कि बस चालक को हिरासत में ले लिया है और धारा 279 व 337 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 


बस दुर्घटना में घायल
रजनी पत्नी रवि कुमार निवासी फाटा बिंद्रावन, रंजू पत्नी अरविंद निवासी अंद्रेटा, सपना पत्नी पंकज निवासी पंचरुखी, स्वाति पुत्री कृष्ण निवासी पटबाग, पायल पुत्री मदन लाल निवासी घुग्घर, लता देवी पत्नी सुरेश कुमार निवासी वार्ड नं. 7, अंजू पत्नी पुरुषोत्तम निवासी पालमपुर वार्ड नं. 7, तरसेम पुत्र शक्ति चंद निवासी भौरा, परस राम पुत्र शोभा राम निवासी मौलीचक्क, दिव्या पुत्री अनूप अत्री निवासी मौलीचक्क, अनूप कुमार पुत्र ओंकार चंद निवासी मौलीचक्क, अदालती प्रसाद पुत्र फौजदार प्रसाद निवासी न्यू गौतम कालोनी पालमपुर, रवि कुमार पुत्र अमर चंद फाटा बिंद्रावन, राजकुमार पुत्र मनबहादुर निवासी लाहला दराटी, विशाल पुत्र रवि कुमार निवासी बिंद्रावन, अंजू देवी पत्नी बलबीर सिंह निवासी डूहक टिकरी, बलवीर सिंह पुत्र नथू राम निवासी डूहकी टिकरी, साहिल पुत्र शिवपाल निवासी संधोल, प्रिंस पुत्र पुरुषोत्तम चंद निवासी गुरुद्वारा रोड पालमपुर, शिल्पा पुत्री रविकांत निवासी मैला, तनिश कुमार पुत्र पंकज निवासी परनोह पंचरुखी और मनीश पुत्र मिलाप चंद निवासी निहंग टीका।


घायलों को दी त्वरित सहायता
एस.डी.एम. अजीत भारद्वाज ने बताया कि घायलों को यथासंभव सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रशासन ने गंभीर रूप से घायल यात्रियों को त्वरित सहायता के रूप में 5-5 हजार की धनराशि प्रदान की है, जबकि मामूली रूप से घायल लोगों को 2-2 हजार रुपए की धनराशि त्वरित सहायता के रूप में प्रदान की गई है। प्रशासन ने सभी घायलों को 55 हजार की धनराशि प्रदान की है।


बुटेल व प्रवीण ने जाना कुशलक्षेम
उधर, विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल भी नागरिक चिकित्सालय पालमपुर पहुंचे तथा उन्होंने राहत कार्यों की समीक्षा की और घायलों का कुशलक्षेम जाना। विस अध्यक्ष ने प्रशासन को घायलों की हरसंभव सहायता के निर्देश दिए। पूर्व विधायक प्रवीण कुमार ने भी नागरिक चिकित्सालय पालमपुर पहुंचकर घायलों का कुशलक्षेम पूछा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News