Watch Video : शिकारी गोलीकांड में 9 आरोपी गिरफ्तार, फॉरेंसिक एक्सपर्ट खंगाल रहे सबूत

punjabkesari.in Thursday, Jan 11, 2018 - 02:09 AM (IST)

सोलन (चिनमय): कसौली में हुए शिकारी गोलीकांड में पुलिस ने 9 लोगों को हिरासत में लिया है। इन आरोपियों को बुधवार को कसौली अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। सभी आरोपी एक ही क्षेत्र के रहने वाले हैं। इसकी पुष्टि पुलिस अधीक्षक मनमोहन सिंह ने की। वहीं फॉरेंसिक एक्सपर्ट सबूत खंगाल रहे हैं। बता दें कि सोमवार को हुए इस गोलीकांड में एक शख्स की मौत हो गई थी। हालांकि शिकार पर हिमाचल में पूर्ण रूप से प्रतिबंध है। इसके बावजूद रविवार को दस लोग शिकार करने जंगल निकले।


मनमोहन सिंह ने कहा कि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस फारेस्ट विभाग के सहयोग से शिकार करने वाले क्षेत्रों को चिन्हित कर वहां खास तौर पर इसे रोकने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि साथ ही फसल सुरक्षा के नाम पर बने बंदूक लाइसेंसों की भी अच्छे से जांच की जाएगी कि कहीं लोग उन बंदूकों को शिकार के लिए तो इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं। उन्होंने शिकारियों पर सख्ती से निपटने की बात कही। 


ये है मामला
कसौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले डीब के जंगल में सोमवार को 10 शिकारी, शिकार के लिए गए थे। इस दौरान साथी की गोली लगने से एक शिकारी लच्छी राम गांव डीब की मौत हो गई थी। जानकारी के अनुसार यह गोली शिकारी महेन्द्र सिंह द्वारा चलाई गई थी, उस समय उसके अन्य 9 शिकारी भी वहां मौजूद थे, जो गोली कांड के बाद मौके से फरार थे। वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News