घर में पानी न आए या कूड़ा न उठे, तो करें WhatsApp

punjabkesari.in Monday, May 16, 2016 - 04:16 PM (IST)

शिमला: घर में पानी नहीं आया, कई दिनों से कूड़ा नहीं उठ रहा या कोई और समस्या है, नगर निगम के इंजनघर वार्ड में सभी समस्याओं का समाधान चुटकियों में हो रहा है। जी हां, वार्ड के पार्षद सुशांत कपरेट सोशल नेटवर्किंग का इस्तेमाल अपने वार्ड के लोगों की समस्याएं हल करने के लिए कर रहे हैं। बता दें कि पार्षद ने वार्ड के लोगों का व्हाट्सएप ग्रुप बनाया है। इस ग्रुप में विभिन्न रेजीडेंट वेलफेयर सोसायटी, सीनियर सिटीजन फोरम, युवा मंडल और महिला मंडल के प्रतिनिधियों को मेंबर बनाया गया है। इसके अलावा सामाजिक रूप से काम कर रहे कई अन्य लोग भी ग्रुप के मेंबर हैं। 


जानकारी के मुताबिक पार्षद ने सदस्यों को बोला है कि वार्ड में कोई भी समस्या जो उन्हें दिखाई दे तुरंत उसे फोटो और जानकारी के रूप में व्हाट्सएप ग्रुप में डाल दें। अधिकारी प्राथमिकता के आधार पर इन्हें हल कर देते हैं। सुशांत कपरेट की यह पहल नगर निगम के अन्य पार्षदों के लिए बड़ी सीख है। 


रोज आती हैं 8 से 10 समस्याएं
व्हाट्सएप ग्रुप से जनसमस्याओं को दूर करने में काफी मदद मिल रही है। रोजाना औसतन 8 से 10 समस्याएं ग्रुप पर आती हैं। इनमें से 80 फीसदी का तुरंत समाधान कर लिया जाता है। डोर टू डोर गारबेज कलेक्शन योजना के तहत घरों से कूड़ा न उठने की शिकायत बीते दिनों व्हाट्सऐप ग्रुप पर आई। पार्षद ने तुरंत संबंधित सेनेटरी इंस्पेक्टर को व्यवस्था जांचने के लिए कहा। इंस्पेक्टर ने तुरंत गारबेज कलेक्टर को मौके पर कूड़ा उठाने के लिए भेजा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News