विश्वविद्यालय में राजनीतिक गतिविधियां ठीक नहीं : राज्यपाल

punjabkesari.in Tuesday, Sep 27, 2016 - 09:29 AM (IST)

शिमला : हिमाचल प्रदेश में राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा कि विश्वविद्यालय में राजनीतिक गतिविधियां उचित नहीं हैं। विश्वविद्यालय उच्च अध्ययन एवं मानवीय विकास के केंद्र हैं लेकिन दुर्भाग्य से राजनीतिक गतिविधियां इन संस्थानों में शैक्षिक माहौल को दूषित कर रही हैं और विश्वविद्यालय में हड़ताल व धरने-प्रदर्शन से संस्थान की गरिमा पर विपरीत असर पड़ता है।

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय बुद्विजीवियों के संस्थान हैं और इनमें बुद्धिमता एवं अध्ययन की छवि प्रस्तुत करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिम्मेदार लोगों को समस्या के बारे में सोचना चाहिए और संस्थान की बेहतरी के लिए इसके समाधान के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवाओं को सही मार्गदर्शन करना हमारी जिम्मेदारी है और शिक्षण संस्थान में वातावरण में सुधार लाने के लिए उनके रचनात्मक सुझावों को भी शामिल किया जाना चाहिए।

वे सोमवार को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की 27वीं यूनिवर्सिटी कोर्ट की बैठक की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा कि कोई भी शिक्षण संस्थान नई ऊंचाइयां को छू सकता है बशर्ते इससे जुड़ा प्रत्येक व्यक्ति दृढ़ इच्छा शक्ति का प्रदर्शन करे। उन्होंने कहा कि विज्ञान एवं तकनीक के इस प्रतिस्पर्धात्मक दौर में आत्म चिंतन एवं कार्य विश्लेषण की आवश्यकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News