हिमाचल के हजारों Teacher के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार ने बढ़ाई इतनी सैलरी

Wednesday, Aug 31, 2016 - 04:51 PM (IST)

शिमला: हिमाचल के हजारों शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। बता दें कि हिमाचल सरकार ने पी.टी.ए. शिक्षकों के मानदेय में 1400 से 2700 रुपए तक की बढ़ोतरी कर दी है। सितंबर महीने में इन शिक्षकों को बढ़ा हुआ मानदेय मिलेगा। जानकारी के मुताबिक सरकार ने पहली अप्रैल से अनुबंध शिक्षकों की ग्रेड पे में 50% बढ़ौतरी की थी। बताया जा रहा है कि पी.टी.ए. शिक्षकों को अनुबंध शिक्षकों के वेतन का 90% मानदेय मिलता है।


अनुबंध शिक्षकों की ग्रेड पे बढ़ने के बाद पी.टी.ए. शिक्षक भी उसी तर्ज पर मानदेय बढ़ाने की मांग कर रहे थे। प्रदेश के विभिन्न स्कूलों में 1359 पी.टी.ए. शिक्षक सेवाएं दे रहे हैं। सीएंडवी का मानदेय प्रतिमाह 1400 रुपए, टी.जी.टी. का 1600 रुपए, लेक्चरर का 1890 रुपए और असिस्टेंट प्रोफेसर का 2700 रुपए मानदेय बढ़ गया है। इतना ही नहीं शिक्षकों को बीते 5 महीनों का एरियर भी मिलेगा। पी.टी.ए. शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विवेक मेहता ने मानदेय बढ़ौतरी के लिए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, प्रधान सचिव शिक्षा आरडी धीमान और वित्त महकमे का आभार जताया है।