यहां बन रहा है प्रियंका गांधी का ''ड्रीम हाउस'', देखें तस्वीरें

punjabkesari.in Saturday, Apr 30, 2016 - 03:00 PM (IST)

शिमला: हिमाचल प्रदेश के शिमला में प्रियंका गांधी का ''ड्रीम हाउस'' बन रहा है। आपको बता दें कि ये ''ड्रीम हाउस'' बनवाने के लिए उन्होंने शिमला के पास छराबड़ा में जमीन खरीद हुई हैं। प्रियंका का ड्रीम था कि उनका शिमला में अपना घर हो। उनका ये घर लोगों में भी काफी फेमस है। अपने ड्रीम प्रोजेक्ट के लिए प्रियंका गांधी शिमला आती रहती हैं। 


जानिए, किसने तैयार किया डिजायन
बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी ने अपने घर का डिजायन एक इंटीरियर डिजाइनर से तैयार करवाया है। वो खुद पिछले साल जून में दिल्ली से इंटीरियर डिजाइनर को लेकर शिमला आई थी। लेकिन वह डिजाइनर के सलाह पर घर तुड़वा चुकी हैं, अब पहाड़ी शैली में घर बनवा रही हैं।


कहां है छराबड़ा
प्रियंका का घर छराबड़ा गांव में है, जो शिमला से 13 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस घर के पास ही राष्ट्रपति का घर भी है। प्रियंका गांधी ने राज्य सरकार से 2007 में छराबड़ा गांव में जमीन खरीदी थी। उनका घर 8 हजार फीट की ऊंचाई पर है, जिसके चारों ओर पाइन के पेड़ हैं। प्रियंका गांधी 2015 के दिसंबर में अपनी मां सोनिया गांधी का साथ भी घर के साइट पर आई थी। खास बात तो यह है कि  उनके घर का काम 2011 में ही शुरू हो गया था, लेकिन फिर उसे तुड़वा कर नए तरीके से 2012 में काम शुरू किया गया। बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी को अपने घर को लेकर हाईकोर्ट से नोटिस मिला है। उन्हें 4 हफ्तों के अंदर नोटिस का जवाब देना है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News