ग्रीन टैक्स न देने पर सैलानियों को भरना पड़ेगा इतना जुर्माना
punjabkesari.in Friday, Sep 09, 2016 - 12:03 PM (IST)

शिमला: ग्रीन टैक्स का भुगतान नहीं करने पर नगर निगम सैलानियों पर 5 हजार का जुर्माना लगाएगा। निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों से 15 सितम्बर से ग्रीन टैक्स वसूला जाएगा यदि कोई पर्यटक टैक्स का भुगतान नहीं करेगा तो ऐसे में निगम 5 हजार रुपए की पैनल्टी वसूल करेगा। निगम प्रशासन ने ग्रीन फीस शुरू करने को लेकर सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। 15 से इसे लागू भी कर दिया जाएगा।
प्रशासन ने तलखी दिखाते हुए स्पष्ट किया है कि शिमला में प्रवेश पर सभी को टैक्स देना होगा। ऐसा नहीं करने वालो पर निगम सख्त कार्रवाई करते हुए पैनल्टी लगाएंगा, वहीं प्रशासन का कहना है कि सैलानियों के रिज स्थित दौलत सिंह पार्क में भी ग्रीन फीस की पर्ची काटी जाएगीं। सैलानी अपनी सुविधा के मुताबिक टैक्स का भुगतान कर सकते हैं। इसके अलावा निगम के कैश-काऊंटरों व ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत ग्रीन टैक्स का भुगतान किया जा सकता है।
परमाणु से शिमला तक होर्डिंग्स लगाने की प्रक्रिया शुरू
वहीं सैलानियों को ग्रीन फीस के प्रति जागरूक करने के लिए निगम प्रशासन ने परमाणु बैरियर से शिमला तक 15 से 20 होर्डिंग्स लगाने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है जो आगामी 4 से 5 दिनों में पूरी हो जाएगी। निगम प्रशासन का कहना है कि होर्डिंग्स लगाने से शिमला घूमने आने वाले सैलानियों को पता चल सकेगा कि शिमला प्रवेश पर ग्रीन टैक्स का भुगतान करना होगा।