हिमाचल सरकार ने शिक्षा विभाग को जारी किए आदेश, पढ़ें पूरी खबर

Monday, Mar 21, 2016 - 09:39 AM (IST)

शिमला: हिमाचल सरकार ने शिक्षा विभाग से डिजास्टर मैनेजमैंट के तहत जारी किए गए फंड का यूटिलाइजेशन सर्टीफिकेट मांगा है। इस दौरान जो फंड खर्च नहीं किया गया है। सरकार ने उसे वापस देने को कहा है, ताकि इसे आगे होने वाली डिजास्टर मैनेजमैंट की गतिविधियों में खर्च किया जा सके। इस दौरान प्रदेश सरकार ने विभाग को यह भी सुनिश्चित करने को कहा है कि जो राशि इस फंड के तहत खर्च की गई, उससे स्कूलों में बच्चों को आपदा से बचने के टिप्स दिए जाएं। 


प्राकृतिक आपदा के दौरान क्या-क्या सावधानियां बरतनी चाहिए, यह जानकारी स्कूलों में दी गई है या नहीं इस बारे स्थिति स्पष्ट करने को भी कहा है। सचिव राजस्व (डिजास्टर मैनेजमैंट) की ओर से उक्त आदेश जारी किए गए हैं। राजस्व विभाग की ओर से हर जिला में 2 विशेषज्ञ तैनात किए गए हैं जिनकी सेवाएं स्कूलों में आपदा से निपटने व इनसे बचाव के लिए ली जा सकती हैं। राजस्व विभाग ने शिक्षा विभाग को इन विशेषज्ञों की सेवाएं लेने को कहा है।