बहन के आशियाने का राहुल गांधी ने किया निरीक्षण, प्रियंका से मिलकर भावुक हुई विद्या स्टोक्स(Video)

Wednesday, Dec 19, 2018 - 06:11 PM (IST)

शिमला (योगराज): कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने बहन प्रियंका वाड्रा के आशियाने का शिमला के छराबड़ा में बुधवार को निरीक्षण किया। इस मौके पर विद्या स्टोक्स भी उनके साथ मौजूद रही और दोनों की भावुक मुलाकात कैमरे में कैद भी हुई।


प्रियंका भी विद्या स्टोक्स से मिले बिना नहीं रह सकीं। दरअसल छह दशक के राजनीतिक जीवन में कांग्रेस के प्रति एकनिष्ठ रहीं वयोवृद्ध नेत्री विद्या स्टोक्स का गांधी परिवार से गहरा नाता रहा है। 


बता दें कि राहुल गांधी यूं तो निजी दौरे पर शिमला पहुंचे हैं लेकिन उन्होंने इस बीच होटल वाइल्डफ्लावर हॉल में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर आगामी लोकसभा चुनाव के लिए तैयार रहने का संदेश दिया और प्रदेश की वर्तमान स्थिति के बारे में भी जानकारी ली।


वहीं कांग्रेस अध्यक्ष ने इस दौरान मीडिया से दूरी बनाई हुई है।

Ekta