कोरोना वायरस: PM ने वीडियो कॉल के जरिए 10 खिलाड़ियों से की बात, एक हिमाचल का भी शामिल

Saturday, Apr 04, 2020 - 11:47 AM (IST)

शिमला : प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों के बीच कोरोना वायरस को लेकर ज्यादा से ज्यादा जागरूकता फैलाने पर जोर दिया। इसी बीच उन्होंने कबड्डी स्टार अजय ठाकुर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात की। इस दौरान उन्होंने हिमाचल में कोरोना वायरस को लेकर कर्फ्यू की स्थिति भी बताई है। उन्होंने बताया कि पुलिस अपना काम गंभीरता से कर रही है। लोग भी इस महामारी के खतरे को समझें। प्रवासी लोगों में किसी ने यह अफवाह उड़ा रखी है कि यदि उन्हें पुलिस ने पकड़ लिया तो छह माह के लिए जेल में रख देंगे। इससे इस वर्ग में खौफ है। 

उन्होंने एक वाक्या का जिक्र करते हुए कहा कि कुछ दिन पहले बिलासपुर में बिहार के दो मजदूर पुलिस को देखकर भागने लगे। जब उन्हें पकड़ा गया तो दोनों ने बताया कि यहां यह कहा जा रहा है कि पुलिस छह माह के लिए अंदर कर देगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल में अभी भी कई स्थानों पर इंटरनेट जैसी सुविधा की कमी है। इससे लोग सोशल मीडिया से नहीं जुड़ पा रहे हैं। यही कारण है कि लोगों में जागरूकता की कमी है। उन्होंने बताया कि उनके जितने भी प्रो कबड्डी खिलाड़ी है सभी इस मुहिम में जुटे हैं और जो भी निर्देश केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग के आते हैं उनके अनुसार वह कार्य कर रहे हैं। लोगों को जागरूक भी कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि वह बिलासपुर पुलिस में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इस पर मोदी जी ने हिमाचल के लोगों की सराहना।

इन 10 खिलाड़ियों से मोदी ने की बात, अजय भी शामिल
अजय ने कहा कि सामाजिक दूरी का पालन करेंगे तो सुरक्षित रहेंगे। उन्होंने लोगों को संदेश दिया कि सरकार के आदेशों का पालन करें और सामाजिक दूरी का पूरा ध्यान रखें। ऐसा करने से आप खुद और अपने परिवार को सुरक्षित रख सकेंगे। वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान 40 खिलाड़ियों से चर्चा की जानी थी। मोदी ने सिर्फ दस खिलाड़ियों से बात की। इनमें अजय ठाकुर भी शामिल रहे।

 

kirti