Home Minister राजनाथ सिंह से मिले CM जयराम, मांगी एक और महिला रिजर्व बटालियन

Friday, Jan 04, 2019 - 03:31 PM (IST)

नई दिल्ली/शिमला: हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को दिल्ली में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने हिमाचल में एक और महिला रिजर्व बटालियन की मांग रखी। साथ ही हिमाचल के विकास संबंधी विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

 

उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार के लिए महिलाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए सरकार ने कदम भी उठाए हैं। वहीं जयराम ने गृह मंत्री से राज्य में पिछले मॉनसून सीजन के दौरान भारी बारिश से हुए नुकसान की भरपाई के लिए धनराशि जारी करने का भी आग्रह किया। गृह मंत्री ने जयराम ठाकुर को समुचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
 

Ekta