Himachal Election : जानिए कब-कब आई कांग्रेस की सरकार, 1952 में हुए थे पहले चुनाव
punjabkesari.in Thursday, Dec 08, 2022 - 05:24 PM (IST)

हिमाचल डैस्क : हिमाचल प्रदेश के 2022 विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की वापसी हो रही है। जयराम ठाकुर के नेतृत्व में बीजेपी ने जनता के साथ कई चुनावी वादे किए थे, साथ ही फिर से सरकार रिपीट करने का दावा किया था। हालांकि जनता ने रिवाज जारी रखा। हिमाचल का राजनीतिक इतिहास बेहद दिलचस्प रहा है। शुरूआत में काग्रेस का दबदबा रहा, बीजेपी के आने के बाद हर 5 साल बाद राज बदलता दिखा। आइए जानें हिमाचल प्रदेश में अभी तक कब-कब कांग्रेस और बीजेपी की सरकार आई।
यशवंत थे हिमाचल के पहले मुख्यमंत्री
हिमाचल में पहली बार 1952 में चुनाव करवाए गए थे। तब 36 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ा गया था। कांग्रेस के अलावा किसान मजदूर प्रजा पार्टी, शेड्यूल कास्ट फेडरेशन के उम्मीदवार रेस में खड़े थे। कांग्रेस ने 24 सीट पर जीत दर्ज करते हुए तब सरकार बनाई थी। वहीं किसान मजदूर पार्टी ने 22 प्रत्याशी उतारे थे, जिसमें 3 जीत सके। शेड्यूल कास्ट फेडरेशन के 1 और 8 निर्दलीय प्रत्याशियों ने चुनाव जीता था। उस दाैरान कांग्रेस ने यशवंत सिंह परमार को हिमाचल प्रदेश का पहला मुख्यमंत्री घोषित किया था। परमार ने 1956 तक कमान संभाली। फिर हिमाचल प्रदेश में केंद्र शासित राज्य लागू किया जो 1963 तक रहा। बाद में फिर इसे विधानसभा के साथ केंद्र शासित राज्य का दर्जा मिला। उस दाैरान भी यशवंत सिंह परमार ने 1 जुलाई 1963 से चार मार्च 1967 तक केंद्र शासित राज्य के मुख्यमंत्री पद की कमान संभाली।
इसके बाद 1967 में 60 सीटों पर चुनाव हुआ। कांग्रेस को सरकार बनाने के लिए 31 सीटों की जरूरत थी, लेकिन उसने 34 सीटों पर कब्जा करते हुए फिर सत्ता में वापसी की। इस चुनाव में भारतीय जनसंघ ने भी हाथ आजमाते हुए 7 सीटें निकालीं थी। दो सीटें कम्युनिस्ट पार्टी मिली, जबकि स्वतंत्र पार्टी को 1 सीट मिली। वहीं 16 निर्दलीय प्रत्याशी विधायक चुने गए थे। ऐसे में यशवंत सिंह परमार ने फिर से तीसरी मुख्यमंत्री का पद संभालते हुए 1967 तक भू्मिका निभाई।
यशवंत के कामकाज के दाैरान 1971 में हिमाचल प्रदेश को वापस पूर्ण राज्य का दर्जा मिला। फिर 1972 में हुए विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस ने वापसी करने के लिए 68 सीटों में से 53 सीटें जीतीं। इनके अलावा भारतीय जनसंघ के खाते में 5, लोकराज पार्टी हिमाचल प्रदेश के 2, सीपीआई (एम) के 1 सीट आई और 7 निर्दलीय प्रत्याशियों ने बाजी मारी। इसके बाद फिर 1982 के चुनावों में बीजेपी ने पहली बार चुनाव लड़ा। तब कांद्रेस ने 31 तो बीजेपी ने 29 सीटें निकालीं थी। इसके बाग 1985 से लेकर अभी तक जितने विधानसभा चुनाव हुए हैं। इनमें एक बार कांग्रेस तो एक बार बीजेपी सत्ता के सिंहासन पर काबिज हुई है।
कब-किसे मिली कितनी सीटें?
चुनाव कांग्रेस भाजपा
1952 24 —
1967 34 भारतीय जनसंघ (07)
1972 53 भारतीय जनसंघ (05)
1977 09 जनता पार्टी (53)
1982 31 29 (बीजेपी पहली बार उतरी)
1985 58 07
1990 09 46
1993 52 08
1998 31 31
2003 43 16
2007 23 41
2012 36 26
2017 21 44
2022 40 25