हिमाचल विधानसभा चुनाव: देवी-देवताओं के दरबार में हाजिरी भर रहे नेता

Monday, Nov 06, 2017 - 02:27 PM (IST)

शिमला :  हिमाचल विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी देवी-देवताओं और गुरुओं के दरबार में दस्तक दे हैं। इनता ही नहीं बाहर से आए दिग्गज नेता भी देवी-देवताओं के दरबार में माथा टेकने से नहीं चुक रहे हैं। और तो और अपने भाषण में भी देवी-देवताओं के नामों का जिक्र करने से नहीं चुक रहे हैं। कल कुल्लू के जनसैलाब में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने माता चामुंडा, हिमानी चामुंडा और बिजली महादेव का जिक्र किया, यहां तक कि अपनी सुरक्षा का जिम्मा भी उन्होंने जनसभा को देख फाटक खुलवाकर बिजली महादेव को दे दिया। इससे उनकी लोगों और यहां के देवी-देवताओं में आस्था का परिचय मिलता है।

शिमला सीट के तीन प्रत्याशी पहुंचे गुरुद्वारे
शिमला सीट की बात की जाए तो भाजपा, कांग्रेस और माकपा तीनों पार्टियों के प्रत्याशी गुरु पर्व के दिन गुरुद्वारे में एक साथ नजर आए। इस दौरान नेताओं ने शबद कीर्तन भी सुना और एक दूसरे को बेस्ट ऑफ लक भी कहा।

प्रत्याशी लगा रहे ईष्ट देवी देवताओं के चक्कर
कांग्रेस के सीएम कैंडिडेट वीरभद्र सिंह भी अपनी ईष्ट देवी माता काली जिनका मूर्त रूप रामपुर सराहन में स्थित है, के दरबार में पहुंचकर अपनी जीत व पार्टी की जीत की काम करते हुए अकसर देखे जाते हैं। जब भी उन्हें कोई दिक्कत पेश आती है तो माता के दरबार में पहुंच जाते हैं।

जीएस बाली ने मां चामुंडा की शरण में
बाली अपनी स्थानीय मां चामुंडा के दर्शनों के लिए जाते हुए देखे गए हैं और उन्होंने प्रचार के चलते मां चामुंडा के दर्शन कर अपनी जीत की प्रार्थना चुनाव प्रचार के चलते की है। आप को बता देें कि मां चामुंडा व हिमानी नगरोटा बगवां से कुछ ही दूरी पर है।

महेश्वर सिंह पहुंचे राम के दरबार
महेश्वर सिंह अपने भगवान राम के दरबार में की जलेब में अकसर देखे गए हैं। कुल्लू दशहरे की बात हो या चुनाव की महेश्वर सिंह अपने राम भगवान के दरबार में नतमस्तक होते हुए अकसर देखे जाते हैं। इस चुनाव प्रचार में भी उन्होंने भगवान से जीत दर्ज करवाने की प्रार्थना की है।

पवन काजल व सुरेंद्र ने लिया मां ब्रजेश्वरी का आशीर्वाद
चुनाव प्रचार के चलते पवन काजल व सुरेंद्र चौधरी ने अपनी जीत के लिए मां के दरबार में हाजिरी भरी और मां से अपनी जीत के लिए प्रार्थना की ताकि वे इस चुनाव में भारी मतों से जीत दर्ज कर सकें। 

प्रेमकुमार धूमल ने अवाहदेवी के दरबार में नतमस्तक
भाजपा की तरफ से बीजेपी के सीएम कैंडिडेट पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल भी अपनी ईष्ट देवी माता अवाहदेवी के दरबार में अकसर माथा टेकर हुए देखे जाते हैं और चुनाव प्रचार के चलते भी उन्होंने सीएम बनने के लिए प्रार्थना की। उनके बेटे व सांसद अनुराग ठाकुर भी प्रचार के दौरान अपनी ईष्ट देवी के दरबार में जाते हुए देखे गए हैं।