ब्रो में महिला से अश्लील हरकतें

punjabkesari.in Sunday, Sep 25, 2016 - 01:33 AM (IST)

कुल्लू: थाना ब्रो के अंतर्गत घर की तरफ  जा रही महिला के साथ अश्लील हरकतें करने की शिकायत दर्ज हुई है। महिला रामपुर स्थित ब्यूटी पार्लर से वापस अपने घर की तरफ  आ रही थी कि गांव बासी के रास्ते में एक व्यक्ति द्वारा महिला की पवित्रता को भंग करने का प्रयास किया गया। महिला ने जब उक्त व्यक्ति का विरोध किया तो उसने महिला को जान से मारने की धमकी भी दी। ब्रो थाना में तैनात एएसआई गोविंद सिंह द्वारा महिला के बयान दर्ज किए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News