ओवरआल ट्रॉफी पर धर्मशाला व हमीरपुर का कब्जा
punjabkesari.in Monday, Nov 09, 2015 - 01:00 AM (IST)
धर्मशाला: सिंथैटिक ट्रैक धर्मशाला में चल रही 3 दिवसीय अंतर महाविद्यालय एथलैटिक्स खेलकूद प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। समापन समारोह के अवसर पर अतिरिक्त निदेशक उच्चतर शिक्षा अमर सिंह, कालेज प्राचार्य आरपी चोपड़ा, प्रो. प्रकाश, प्रो. सुरेंद्र मनकोटिया, सतीश, पवन, बीना मनकोटिया व अन्य गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे। इन 3 दिवसीय खेलों में महिला वर्ग की ओवरऑल ट्रॉफी पर धर्मशाला की लड़कियों ने कब्जा किया जबकि पुरुष वर्ग में हमीरपुर कालेज के लड़कों ने ट्रॉफी अपने नाम की।
3 दिवसीय इन प्रतिस्पर्धाओं के अंतिम दिन हुए मुकाबलों में लड़कों की 100 मीटर दौड़ में हमीरपुर कालेज के विकास ने प्रथम, द्वितीय चम्बा के धीरज व धर्मशाला कालेज के कुशल कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, वहीं लड़कियों की 200 मीटर दौड़ स्पर्धा में धर्मशाला कालेज की रिचा शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा धर्मशाला कालेज की ही खिलाड़ी मनीषा वर्मा ने दूसरा स्थान झटका, वहीं तृतीय स्थान मंडी कालेज की अनीता ठाकुर ने प्राप्त किया। लड़कियों की 4 गुना 100 रिले रेस में धर्मशाला कालेज की रिचा शर्मा ने प्रथम, हमीरपुर कालेज की संतोष ने द्वितीय व जोगिंद्रनगर कालेज की नितिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

