जीरो बजट और ऑर्गेनिक खेती अपनाकर मालमाल हो रहे सिरमौर के किसान (Video)

punjabkesari.in Saturday, Jun 08, 2019 - 04:50 PM (IST)

पांवटा साहिब (रोबिन): सिरमौर जिला के दूरदराज क्षेत्र शिलाई में किसान जीरो बजट और ऑर्गेनिक खेती से कायाकल्प कर रहे हैं। ऑर्गेनिक खेती से किसान न सिर्फ मालामाल हो रहे हैं बल्कि अन्य किसानों को भी इस मुहिम से जोड़ रहे हैं। तिम्बी क्षेत्र के युवा किसान प्रदीप ठाकुर प्राकृतिक तत्वों से कीटनाशक बनाकर जीरो बजट खेती कर रहे हैं। उनकी नई पहल से क्षेत्र के अन्य सानवी जुड़ रहे हैं।
PunjabKesari, Homemade Insecticide Image

घर में मौजूद प्राकृतिक तत्वों से तैयार हो रहे कीटनाशक

जीरो बजट खेती के सरकार के प्रयासों को दूरदराज क्षेत्रों के युवा साकार कर रहे हैं। युवा किसान भरत ठाकुर घर में मौजूद प्राकृतिक तत्वों से सफलतापूर्वक हर प्रकार के कीटनाशक तैयार कर रहे हैं। पिछले कई सालों से भरत ठाकुर यह प्रयोग कर रहे हैं। प्रदीप का कहना है कि प्राकृतिक कीटनाशक बाजारों में बिकने वाले कीटनाशकों से न सिर्फ सस्ते हैं बल्कि अधिक प्रभावशाली भी हैं। इनके प्रयोग से फसलों की पैदावार भी बढ़ रही है।
PunjabKesari, Homemade Insecticide Image

खेतों और इंसानों को बचाने का ऑर्गेनिक खेती एकमात्र तरीका

कैमिकल फर्टिलाइजर और कैमिकल पेस्टी साइट से न सिर्फ खेतों के दुष्प्रभाव पड़ रहा है बल्कि इससे हुई पैदावार से इंसानों के शरीर पर भी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है, ऐसे में खेतों और इंसानों को बचाने का ऑर्गेनिक खेती ही एकमात्र तरीका शेष बचा है। प्रदीप ठाकुर जैसे किसानों के प्रयास फलीभूत हो रहे हैं और अब अन्य किसान इस तकनीक को बनाकर अच्छी पैदावार स्वास्थ्यवर्धक खसरा कर रहे है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News