टीसीपी की सर्वे टीम पर युवक ने तान दी बंदूक, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Saturday, May 28, 2022 - 11:07 PM (IST)

मंडी (ब्यूरो): मंडी शहर के साथ लगते दुदर गांव में शनिवार को सर्वे करने पहुंची नगर नियोजन विभाग की टीम पर एक युवक द्वारा बंदूक तानने का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार नगर निगम मंडी वार्ड नेला के दायरे में पड़ने वाले दुदर गांव में शनिवार को नगर नियोजन की टीम भूमि और मकानों का सर्वे करने के लिए पहुंची। सर्वे टीम में टीसीपी के जूनियर इंजीनियर संजय कुमार, कर्मचारी ललिता चंदेल, राधा देवी, सुनयना और तिलकराज दुदर में सर्वे करने के लिए गए हुए थे। इस बीच जब गांव में एक भवन की पैमाइश करना शुरू की तो उस मकान से युवक मुकेश सर्वे टीम पर भड़क गया और टोपीदार बंदूक सर्वे टीम में शामिल कर्मचारियों पर तान दी।

युवक के हाथ में बंदूक देखकर कर्मचारी भागने लगे। इस घटना की जानकारी विभाग के जूनियर इंजीनियर संजय ने नगर नियोजन अधिकारी को दी। इसके बाद नगर नियोजन विभाग के कनिष्ठ अभियंता की शिकायत पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। एसपी मंडी शलिनी अग्निहोत्री ने बताया कि युवक को गिरफ्तार करके मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay