Chamba News: टैक्सी में चरस ले जा रहा चुराह का युवक गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, Jun 19, 2026 - 03:47 PM (IST)

बनीखेत (पार्थ): पुलिस ने पठानकोट-चम्बा-भरमौर एनएच पर गोली जीरो प्वाइंट में नाकाबंदी के दौरान एक युवक से 246 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान हुसैन पुत्र जान मुहम्मद निवासी गांव सार डाकघर देहग्राम तहसील चुराह के रूप में हुई है। डीएसपी डल्हौजी मयंक शर्मा की अगुवाई में पुलिस चौकी बनीखेत की पुलिस टीम ने वीरवार रात को नियमित गश्त एवं यातायात जांच के लिए एनएच के गोली जीरो प्वाइंट पर नाका लगा रखा था। इस दौरान आने-जाने वाले वाहनों की गहनता से जांच की जा रही थी। इसी बीच चौहड़ा डैम की ओर से एक टैक्सी आ रही थी, जिसको जांच के लिए रोका गया। वाहन की तलाशी के दौरान वाहन में 246 ग्राम चरस बरामद हुई।

पुलिस ने मौके पर आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी जांच शुरू कर दी है। चरस के साथ पकड़े गए आरोपी से कड़ी पूछताछ की जा रही है, ताकि चरस बेचने वाले सौदागरोेें की जड़ तक पहुंचा जा सके। मामले की पुष्टि एसपी चम्बा विजय सकलानी ने की है। उन्होंने बताया कि गोली जीरो प्वाइंट के पास एक युवक को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस द्वारा नशा तस्करों पर लगाम लगाई जा रही है। नशे के सौदागरों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News