18 को विधानसभा का घेराव करेगी युवा कांग्रेस : यदुपति

Sunday, Mar 07, 2021 - 06:15 PM (IST)

मंडी (रजनीश) : प्रदेश युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष यदुपति ठाकुर ने रविवार काे मंडी में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के हालात बिगड़ते जा रहे। इसलिए 18 मार्च को युवा कांग्रेस विधानसभा का घेराव करेगी। उन्होंने यदुपति ने बताया कि 10 मार्च को कांग्रेस पार्टी एक बड़ी रैली का आयोजन शिमला के चौड़ा मैदान में किया जाएगा। जिसमें प्रदेश के सभी नेताओं सहित हाईकमान उपस्थित रहेंगे।
उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस प्रदेश सरकार पिछल 3 साल में न तो महंगाई पर लगा पाई है और न ही युवाओं को रोजगार दे पाई तथा भ्रष्टाचार भी कोरोना काल में भी किया। इसी के चलते युवा कांग्रेस प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि जिला मंडी से 800 युवा 18 मार्च को होने वाले प्रदर्शन में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि नगर निगम चुनावों को लेकर कांग्रेस पूरी तरह से तैयारी है। इसी के चलते कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर सोमवार को मंडी पहुंचेंगे ओर यहां पर 10 तारीख को होने वाली रैली के लिए कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे साथ ही नगर निगम के चुनावों के कांग्रेस पार्टी से टिकट के दावेदारों से भी मुलाकात करेंगे।

News Editor

Rajneesh Himalian