युवा कांग्रेस ने 8 पदाधिकारियों को पद से हटाया

Tuesday, Feb 02, 2021 - 08:25 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के 3 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में अंतिम दिन भाग लेने पर 7 पदाधिकारियों को राहत दे दी गई है। इसके साथ ही प्रशिक्षण शिविर में एक दिन भी भाग न लेने पर 8 पदाधिकारियों को पद मुक्त किया गया है। गौर हो कि बीते दिन जो सूची सामने आई थी, उसके अंतर्गत 15 पदाधिकारियों को पद मुक्त किया गया था, लेकिन अब इस सूची में फेरबदल किया गया है। इसके तहत अब 3 प्रदेश पदाधिकारियों और 5 जिलाध्यक्षों को पदमुक्त किए जाने के निर्देश जारी हुए हैं।

पद मुक्त किए गए प्रदेश पदाधिकारियों में अलोद चौहान, प्रीति व कांता शामिल हैं जबकि पद मुक्त किए गए विधानसभा अध्यक्षों में अमित कटोच सुलह, राज राणा ज्वालामुखी, विशाल कुमार शाहपुर, शमशेर अली चिंतपूर्णी और पंकज कुमार शामिल हंै। हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रभारी अमनप्रीत सिंह लाली, सह प्रभारी दामन बाजवा, प्रदेश अध्यक्ष निगम भंडारी और कार्यकारी अध्यक्ष यदोपति ठाकुर ने उक्त पदाधिकारियों को पदमुक्त किए जाने का निर्णय लिया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू माने जाएंगे।

Vijay