युवा कांग्रेस ने चारों लोकसभा सीटों पर नियुक्त किए कार्यकारी अध्यक्ष, पढ़ें खबर

Saturday, Feb 02, 2019 - 10:00 PM (IST)

शिमला: लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय युवा कांग्रेस ने प्रदेश की चारों सीटों पर युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष तैनात किए हैं। पूर्व में तैनात लोकसभा क्षेत्र अध्यक्ष भी अपने पदों पर काम करते रहेंगे। शिमला लोकसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी प्रदीप सूर्य, हमीरपुर लोकसभा की मङ्क्षनदर कटोच, मंडी लोकसभा की अनिल शर्मा और कांगड़ा लोकसभा की विजय इंद्र कर्ण को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनकी नियुक्तियां अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष केशव चंद यादव की अनुमति के बाद की गई हैं।

ये बनाए सचिव-महासचिव

विवेक महाजन, चंदन राणा, राकेश जम्वाल और आशीष ठाकुर को प्रदेश युवा कांग्रेस का महासचिव बनाया गया है। सौरभ ठाकुर, महेंद्र संधू, अनिल ठाकुर, सौरभ कटोच, सुमित कुमार, अनीश राठौर, ईशान ओहरी, चमन ठाकुर, जोहनी कायथ, रवि ठाकुर, शिव सिंह रैनी, चमेल सिंह और विनय जरियाल को प्रदेश युवा कांग्रेस का सचिव बनाया गया है।

इन्हें बनाया संयुक्त सचिव

यशवंत ठाकुर, अमित ठाकुर, कुनाल पठानिया, रक्षा जोक्टा, मोहसिन खान, कृष्ण पंडित, जसवीर सिंह और वैशाली शर्मा को प्रदेश युवा कांग्रेस का संयुक्त सचिव बनाया गया है। जगदेव गागा ने कहा कि जो लोकसभा क्षेत्र अध्यक्ष हैं, वे अपने पद पर बने रहेंगे और दोनों साथ मिलकर काम करेंगे, साथ ही जिन साथियों ने युवा कांग्रेस में अच्छा काम किया है उनको प्रदेश कार्यकारिणी में स्थान दिया गया है।

Vijay