युवा कांग्रेस ने CM का घेराव करने के साथ पुतले जलाने का किया ऐलान, जानिए क्या है वजह

Saturday, Sep 25, 2021 - 07:38 PM (IST)

शिमला (राजेश): बिजली बोर्ड में बाहरी राज्यों के उम्मीदवारों की भर्ती पर युवा कांग्रेस भी भड़क गई है। युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष यदुपति ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में बाहरी राज्यों के लोगों को सरकारी विभागों में नौकरी देने पर युवा कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और मुख्यमंत्री का प्रदेश भर में घेराव करने के साथ पुतले जलाने का ऐलान कर दिया है। पार्टी कार्यालय में पत्रकार वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में हर साल बेरोजगारी का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है युवा रोजगार का इंतजार कर रहे हैं लेकिन प्रदेश भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश बिहार के लोगों को प्रदेश में रोजगार देने में लगी है।

उन्होंने कहा कि 16 नहीं बल्कि पूरी भर्ती प्रक्रिया में 54 बाहरी राज्यों के लोगों को जेई के पदों पर तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि 216 पदों के लिए भर्ती हुई थी। इसमें पहले जो रिजल्ट निकाला गया, उसमें 38 लोग ऐसे चुने गए थे, जो बाहरी राज्यों के थे। 48 लोगों ने ज्वाइन ही नहीं किया। वेटिंग लिस्ट में शामिल नामों को कॉल लैटर भेजे गए, जिनमें से 16 बाहरी राज्यों से संबंध रखते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की युवा विरोधी नीतियों के खिलाफ  प्रदेशभर में उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा और मुख्यमंत्री जहां भी दौरे पर जाएंगे, वहां उनका घेराव करने के साथ ही उन्हें काले झंडे दिखाने और उनके पुतले प्रदेश भर में फूंके जाएंगे।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay