बड़ी सफलता : सैंज में 1.376 किलोग्राम चरस के साथ धरा युवक

Saturday, Feb 16, 2019 - 08:32 PM (IST)

कुमारसैन: पुलिस थाना कुमारसैन के तहत सैंज में स्टेट नारकोटिक्स की टीम ने शुक्रवार को एक युवक से 1 किलो 376 ग्राम चरस बरामद करने में सफलता पाई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने गश्त के दौरान सैंज से रामपुर की ओर पैदल जा रहे एक युवक को शक के आधार पर जांच के लिए रोका। इस दौरान जब उसके बैग की तलाशी ली तो उसमें से 1 किलो 376 ग्राम बरामद हुई, जिस पर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया।

कुल्लू जिला के आनी का रहने वाला है युवक

युवक कुल्लू जिला के आनी का रहने वाला है। उसकी पहचान स्वरूप चंद (31) के रूप में हुई है। डी.एस.पी. अभिमन्यु वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि एन.डी.पी.एस. के तहत केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। शनिवार को युवक को रामपुर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया।

Vijay