दुखद : दौड़ लगाते समय गई युवक की जान, सेना में भर्ती की कर रहा था तैयारी

punjabkesari.in Saturday, Jul 30, 2022 - 10:47 PM (IST)

घुमारवीं (राकेश शर्मा): शाहतलाई पुलिस थाना के अंतर्गत आते गांव बड़गांव के एक युवक की दौड़ लगाते समय मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शनिवार शाम के बाद कुछ युवक दौड़ लगाने बड़गांव से सुनहानी की तरफ आए हुए थे। इनमें से एक युवक के जूतों के फीते खुल गए। उसने अन्य युवकों को कहा कि आप चलो में इन्हें बांध कर आता हूं। जब युवक दौड़ते हुए करीब 200 मीटर आगे पहुंच गए तो उन्होंने देखा कि युवक अभी तक नहीं पहुंचा। इस पर वे पीछे लौटे और देखा तो युवक अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था। स्थानीय लोगों की मदद से युवक उसे बरठीं अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान उदय शर्मा (20) पुत्र विजय कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा था और वह गरीब परिवार से संबंध रखता था। मामले की पुष्टि डीएसपी अनिल ठाकुर ने की है। उन्होंने बताया कि शाहतलाई थाना से टीम द्वारा मौके पर पहुंच कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News