रेसलर जॉनी चौधरी ने फिर चमकाया हिमाचल का नाम, कुश्ती में जीता Bronze Medal

Sunday, Dec 30, 2018 - 04:06 PM (IST)

सुंदरनगर (नितेश सैनी): हिमाचल के मंडी जिला के सुंदरनगर से संबंध रखने वाले जॉनी चौधरी ने 96 किलो भार वर्ग ग्राम की कुश्ती ब्रॉन्ज मेडल जीतकर प्रदेश का नाम एक बार फिर रोशन किया है। भारतीय कुश्ती महासंघ द्वारा पुणे में 29 व 30 दिसम्बर को परंपरागत शैली में मिट्टी पर कुश्ती का पहली बार आयोजन किया। जिसका भव्य आगाज हुआ।

प्रतियोगिता में भारत के करीब 300 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया जिसमें हिमाचल की तरफ से 10 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। बता दें कि जॉनी चौधरी के पिता भी एक कुश्ती खिलाड़ी रहे हैं और उनके नक्शे कदम पर आगे बढ़ते हुए जॉनी चौधरी ने भी खेलना शुरू किया था और प्रदेश को कई बार मैडल भी दिलाए। जिसके दम पर मौजूदा समय में जॉनी प्रदेश आबकारी कराधान विभाग में सहायक राज्य कराधान अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

 

Ekta