तिरंगे में लिपटा घर पहुंचा शहीद जवान विदेश का पार्थिव शरीर, मां से किया था जल्द लौटने का वादा

Friday, Mar 15, 2019 - 11:57 AM (IST)

शिमला: हिमाचल के किन्नौर जिला में नमज्ञा के डोगरी नाले में ग्लेशियर में दबने से शहीद हुए विदेश कुमार का पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपट कर उनके पैतृक घर पहुंच गया है। शुक्रवार को निरमंड की खरगा पंचायत के थरूवा गांव के सैनिक विदेश कुमार (32) के शहीद होने की खबर मिलने के बाद समूचे क्षेत्र में मातम का माहौल छा गया। विदेश की पत्नी निंटा देवी सूचना मिलने के बाद से बेसुध हैं। 7 साल पहले उसकी शादी हुई थी। फिलहाल उनकी कोई औलाद नहीं है।

पिछले 23 दिनों से विदेश के पिता आईपीएच विभाग से सेवानिवृत्त ईश्वर दास और माता पुष्पा देवी अपने बेटे की सही सलामत लौटने की उम्मीद लगाए हुए थे। लेकिन उनके बेटे के शहीद होने की सूचना मिलते ही उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उल्लेखनीय है कि शहीद विदेश 20 फरवरी को सेना के 6 जवानों के साथ ग्लेशियर में दब गए थे।

Ekta