दुनिया की सबसे खतरनाक 8th MTB Race का हुआ आगाज, इन रास्तों से तय करेंगे सफर(Video)

Friday, Apr 19, 2019 - 06:14 PM (IST)

शिमला (योगराज): दुनिया की सबसे खतरनाक और रोमांचक 8वीं एमटीबी साइकिल रेस का आगाज शुक्रवार को शिमला से हो गया है। रेस में 6 देशों के 102 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं जिसमें भारतीय रक्षा बल के प्रतिभागी भी शामिल हैं। रेस शिमला से मशोबर , भेखलटी, सरोग ,क्यारटू, क्यारकोटी, क्रेगनेनो से शिमला रिज मैदान में 21 अप्रैल को सम्पन होगी। साइक्लिस्ट दो दिन में 110 किलोमीटर के टेढ़े-मेढ़े और सर्पीले रास्तों से सफर तय करेेंगे।


पर्यावरण को सुरक्षित रखने के मकसद से इस बार प्लास्टिक की पानी की बोतले इस्तेमाल नहीं होगी। रेस का शुभारंभ रिज मैदान से अतिरिक्त मुख्य सचिव राम सुभाग सिंह ने किया। अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश में साइक्लिंग को प्रमोट करने के लिए पर्यटन विभाग काम कर रहा है और साइकिल ट्रेल नेटवर्क बनाने के लिए भी विभाग विचार कर रहा है।


हस्तपा के अध्यक्ष मोहित सूद ने बताया कि साइकलिंग पहाड़ी क्षेत्र में पर्यटन के विकास के लिए भी काफी अहम भूमिका निभा सकता है। प्रदेश में पर्यटन को विकसित करने के लिए बॉस लोगों ने साइकिल का जुनून पैदा करने के लिए रेस का आयोजन किया जा रहा है।

साइकिलिंग जहां पर्यावरण फ्रेंडली है वहीं लोगों को स्वस्थ और फिट रखने के लिए भी जरूरी है। प्रतिभागियों ने बताया कि सफर काफी रोमांचक है। इस दौरान अबुधाबी में आयोजित की गई विशेष ओलंपिक में साइक्लिंग में गोल्ड, सिल्वर और कांस्य पदक विजेता रहे शुभम कुमार, रघुनाथ सिंह को सम्मानित भी किया गया। रेस के पहले दिन साइकिलिस्ट ने शिमला के रिज, मॉल रोड के आसपास के क्षेत्र में 25 किलोमीटर में साइक्लिंग कर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया।

 

Ekta