महिला ने मायके में उठाया खौफनाक कदम, पुलिस जांच में जुटी

punjabkesari.in Saturday, Jun 09, 2018 - 10:03 PM (IST)

रोहड़ू: पुलिस थाना चड़गांव के तहत गांव गजयाणी की एक 20 वर्षीय महिला वर्षा पत्नी राजीव ने फंदा लगाकर जान दे दी। मिली जानकारी के अनुसार उक्त महिला की शादी बीते वर्ष गजयाणी निवासी राजीव के साथ हुई थी। बताया जा रहा है कि उक्त महिला पिछले 10-12 दिनों से अपने मायके में रह रही थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर कारणों की जांच शुरू कर दी है। डी.एस.पी. रोहड़ू अनिल शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News