किन्नौर की महिलाएं दिल्ली में कन्वर्जेंस अवार्ड से सम्मानित

Saturday, Aug 24, 2019 - 05:12 PM (IST)

रिकांगपिओ(स.ह.): केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने किन्नौर जिला के महिला एवं बाल विकास विभाग तथा सवास्थ्य विभाग के महिलाओं को अपने उत्कृष्ट कार्य के लिए नई दिल्ली में कन्वर्जेंस अवार्ड से सम्मानित किया है।केंद्रीय मंत्री ने विभाग के कल्पा ब्लॉक में कार्यरत इन महिलाओं को 2 लाख 50 हजार रुपए के चैक प्रदान कर कन्वर्जेंस अवार्ड से समानित किया गया।

इस बात की जानकारी देते हुए जिला कल्याण विभाग अधिकारी किन्नौर अधिकारी अर्जुन सिंह ने बताया कि जिला किन्नौर के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुमन लता, सहायक शारदा, आशा वर्कर अनुपमा, ए.एन.एम. सुनीता नेगी और सुपरवाइजर कृष्णा कुमारी को केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री समिति रानी ने अपने इलाके कल्पा ब्लॉग में पोषण अभियान के तहत बेहतरीन कार्य करने पर दो लाख 50 हजार रुपए का चैक एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। नेगी ने सम्मान पाने वाले कार्यकर्ताओं को बधाई दी व कहा कि सम्मान पाना अन्य कर्मचारियों के लिए भी प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि बाल विकास परियोजना व स्वास्थ्य विभाग के कार्यकर्ताओं के क्षेत्रीय स्तर पर बेहतर तालमेल से ही यह संभव हुआ है।
 

Edited By

Simpy Khanna