केलांग में महिलाओं ने 10 हजार फीट की ऊंचाई पर नाटी डाल बनाया विश्व रिकार्ड

punjabkesari.in Friday, Aug 17, 2018 - 12:55 PM (IST)

कुल्लू: केलांग में पुलिस मैदान में लाहौल की महिलाओं ने समुद्र तल से 10,500 फीट की ऊंचाई पर नाटी डालकर विश्व रिकार्ड बनाया। जनजातीय उत्सव के दूसरे दिन लाहौल घाटी की 28 पंचायतों के लगभग 100 महिला मंडलों की 1,200 महिलाओं ने अपनी पारंपरिक वेशभूषा में सामूहिक नाटी डाली। लाहौली परिधान में सजी ये महिलाएं जब नाचने के लिए एक साथ मैदान में उतरी तो मानों कुछ पल के लिए केलांग थम सा गया हो। वाद्य यंत्रों की धुन पर हर कोई नाचने को मजबूर हो गया।
PunjabKesari

इस नाटी में प्रदेश के कृषि जनजाति विकास एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री डा. रामलाल मारकंडा उपस्थित हुए। भारी संख्या में स्थानीय लोग इस नाटी के गवाह बने क्योंकि लाहौल के इतिहास में सामूहिक नाटी घाटी में पहली बार आयोजित की गई। मंत्री ने नाटी में शामिल हुए सभी महिला मंडलों को अपनी ऐच्छिक निधि से 5-5 हजार रुपए की राशि देने की घोषणा की। एस.डी.एम. केलांग अमर नेगी ने बताया कि यहां एक साथ हजारों महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में नाटी डालकर समां बांधा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ekta

Recommended News

Related News