सरकार प्रतिदिन खरीद रही लाखों लीटर दूध, पशुपालकों की आय में होगी वृद्धि, 13 व 14 को बारिश का यैलो अलर्ट, पढ़ें HP की 10 बड़ी खबरें
punjabkesari.in Sunday, Jun 08, 2025 - 11:03 PM (IST)

हिमाचल डैस्क: हिमाचल ने देश में पहली बार दूध पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एम.एस.पी.) लागू कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। पशुपालकों से प्रतिदिन 2.32 लाख लीटर दूध खरीदा जा रहा है। हिमाचल में भी अब तापमान में उछाल आने लगा है। मैदानों के साथ पहाड़ों में गर्मी बढ़ गई है। ऊना में एक बार फिर तापमान 41 डिग्री पार कर गया है। रविवार को ऊना में अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री रहा, जबकि राजधानी शिमला में भी अधिकतम तापमान में उछाल आया है।
पढ़ें हिमाचल की बड़ी खबरें सिर्फ यहां
Himachal: सरकार प्रतिदिन खरीद रही लाखों लीटर दूध, पशुपालकों की आय में होगी वृद्धि
हिमाचल ने देश में पहली बार दूध पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एम.एस.पी.) लागू कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। पशुपालकों से प्रतिदिन 2.32 लाख लीटर दूध खरीदा जा रहा है।
Weather Update: हिमाचल में मैदानों के साथ तपने लगे पहाड़, 13 व 14 को बारिश का यैलो अलर्ट
हिमाचल में भी अब तापमान में उछाल आने लगा है। मैदानों के साथ पहाड़ों में गर्मी बढ़ गई है। ऊना में एक बार फिर तापमान 41 डिग्री पार कर गया है। रविवार को ऊना में अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री रहा, जबकि राजधानी शिमला में भी अधिकतम तापमान में उछाल आया है।
Himachal: हाईवे पर दौड़ रहे थे एक ही नम्बर के 2 डम्पर, RTO ने पकड़े
सिरमौर जिले की तेजतर्रार महिला अधिकारी आरटीओ सोना चंदेल ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। उन्होंने चंडीगढ़-कालाअम्ब-पांवटा साहिब-देहरादून नैशनल हाईवे-07 पर क्षमता से कहीं अधिक खनन सामग्री ले जा रहे एक ही नम्बर के 2 अलग-अलग डम्परों को पकड़ा है।
Solan: पांवटा साहिब में देश विरोधी गतिविधियों के आरोप में एक गिरफ्तार
पहलगाम आतंकी हमले के बाद देश विरोधी गतिविधियों, धार्मिक भावनाओं को भड़काने व प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी सहित पाकिस्तान के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट्स शेयर करने..
Himachal: स्कूल, अस्पताल बंद कर शराब के ठेके खोलने के बहाने खोज रही सरकार : जयराम
नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि नालागढ़ में गांव के भीतर खुल रहे शराब के ठेके का मातृ शक्ति द्वारा विरोध किया गया और उनसे पंचायत के बाहर ठेका खोलने का अनुरोध किया गया।
Himachal: ठेकेदारों को करोड़ों की चपत लगाकर कम्पनी फरार, मामला दर्ज
जिला चम्बा में परियोजना निर्माण में जुटी कम्पनी रफूचक्कर हो गई है। 2014 में शुरू हुए बिजली परियोजना निर्माण कार्य से लोगों को रोजगार की आस जगी थी। 2 साल बाद कम्पनी ने काम बंद कर दिया।
दर्दनाक हादसा: कपड़े धोते समय खड्ड में गिरी मां-बेटी की मौ#त, पूरे गांव में शोक की लहर
रविवार को कोटखाई क्षेत्र के दरबार नामक स्थान के समीप गिरी खड्ड में कपड़े धोते समय दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान गांव दरबार निवासी 47 वर्षीय कांता शर्मा और उनकी 30 वर्षीय बेटी ममता शर्मा के रूप में हुई है।
Kangra: वन विभाग की टीम ने अवैध लकड़ी से भरी गाड़ी पकड़ी, चालक सहित 2 लाेग काबू
वन परिक्षेत्र अधिकारी डरोह विनोद कुमार के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने रविवार काे पुढ़वा-बालकरूपी सड़क पर गश्त के दौरान भारी मात्रा में अवैध लकड़ी पकड़ी है।
Himachal: विपक्ष के नेता बोलते हैं पाकिस्तान की भाषा, नहीं नजर आता देशहित : अनुराग
पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा है कि कुछ विपक्ष के लोग पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं और उन्हें देशहित नजर नहीं आता है।
हिमाचल के इस जिला में लगने जा रहा 2 महीने का 'प्रतिबंध', आदेशाें का उल्लंघन करने पर हाेगी कड़ी कार्रवाई
हिमाचल प्रदेश के जिला चम्बा में रावी समेत अन्य सहायक नदियों में 15 जून के बाद अगले 2 माह तक रावी नदी में मछली का शिकार करने पर प्रतिबंध रहेगा। मत्स्य पालन विभाग ने इस बारे में पंजीकृत मछुआरों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।