जब शिमला के मालरोड पर महिला ने व्यक्ति काे जड़ दिए थप्पड़, जानिए क्या था मामला

Thursday, Jun 23, 2022 - 07:20 PM (IST)

शिमला (जस्टा): राजधानी के मालरोड पर एक महिला ने व्यक्ति को थप्पड़ जड़ दिए। यह मामला वीरवार को दिन के समय सामने आया है। बताया जा रहा है कि व्यक्ति ने महिला को पैस उधार दिए थे। जबउसने पैसे वापस मांगे तो महिला ने उसके साथ मारपीट कर दी। इन दौरान मालरोड पर लोग भी एकदम से भारी मात्रा में एकत्रित हो गए। कुछ लोगों ने इसका वीडियो भी बना लिया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक उक्त महिला और संबंधित व्यक्ति कुछ समय पहले शिमला के किसी शोरूम में काम करते थे। महिला ने इस व्यक्ति से 10 हजार रुपए उधार लिए थे। पिछले 4 महीने से दोनों ने शोरूम से काम छोड़ दिया। जैसे ही दोनों की मुलाकात मालरोड पर हुई तो व्यक्ति ने महिला से अपने उधार दिए हुए पैसे मांग लिए। इसको लेकर दोनों में कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते महिला ने व्यक्ति को थप्पड़ मारने शुरू कर दिए। 

कुछ लोगों ने इस बारे में पुलिस को सूचित किया। पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे लेकिन इसके बावजूद भी महिला और पुरुष में हाथापाई होती रही। यही नहीं, उक्त महिला पुलिस के सामने भी व्यक्ति को थप्पड़ मारती रही। मामले को बढ़ता देख पुलिस दोनों को सदर थाने ले गई, जहां पर दोनों से पूछताछ की की गई। सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग मचाने को लेकर भी दोनों पर मामला दर्ज किया जा सकता है। पुलिस की मामले को लेकर जांच जारी है। पुलिस ने दोनों के बयान दर्ज किए हैं। महिला घणाहट्टी शिमला की रहने वाली बताई जा रही है और व्यक्ति घुमारवीं का रहने वाला बताया जा रहा है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay