Bilaspur: खाना खाने के दौरान महिला की तबीयत बिगड़ी, मौत

punjabkesari.in Thursday, Aug 22, 2024 - 09:53 PM (IST)

घुमारवीं (कुलवंत): पुलिस थाना घुमारवीं के तहत आने वाले गांव रैहग डाकघर चलैहली में एक 36 वर्षीय महिला निशा देवी पत्नी संजू कुमार की मृत्यु हो गई। जानकारी के मुताबिक, यह महिला अपनी रिश्तेदारी में चर्तुवार्षिकी पर गई थी। जब महिला पंगत में बैठी थी तो उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसका पति उसे घर लेकर आया और उसे पानी पिलाया। निशा देवी का पति उसे हरलोग स्थित अस्पताल लेकर गया। प्रारंभिक उपचार के उपरांत उसे जिला बिलासपुर अस्पताल लेकर गए।

जहां पर निशा देवी का सीटी स्कैन हुआ। जिसकी रिपोर्ट 6 घंटे के उपरांत आनी थी। परिवार के सदस्य निशा देवी को एम्स बिलासपुर लेकर गए। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना की सूचना पुलिस थाना घुमारवीं को दी गई। पुलिस की टीम मौका पर पहुंची और उन्होंने मृतका के पति, चचेरे भाई तथा जीजा का बयान लिखा। डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि शव का पोस्टमार्टम करवारकर परिजनों को सौंप दिया है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News