जहरीले पदार्थ खाने से महिला की मौत

punjabkesari.in Monday, Nov 26, 2018 - 03:09 PM (IST)

बिलासपुर : थाना बरमाणा के तहत पड़ने वाले एक गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इस महिला ने कथित तौर पर किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। महिला की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर लाए, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना बरमाणा पुलिस को अस्पताल प्रशासन ने महिला की मौत की सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना बरमाणा पुलिस क्षेत्रीय अस्पताल पहुंची। डी.एस.पी. बिलासपुर संजय शर्मा ने बताया कि मृतका का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kirti

Recommended News

Related News