पुलिस को देख घबरा गई महिला, तलाशी ली तो उड़ गए होश

punjabkesari.in Saturday, Sep 28, 2019 - 12:12 PM (IST)

कुल्लू (दिलीप) : पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में पुलिस ने 286 ग्राम चरस के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताविक वोल्वो बस स्टैड मनाली के पास पुलिस गश्त पर थी। इसी दौरान एक महिला पुलिस को देखकर घबरा गई।

शक के आधार पर जब महिला की तलाशी ली गई तो उसके पर्स में से 286 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने महिला के खिलाफ एनडीपीएस की 20 धारा के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है।पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह के मुताबिक आरोपित महिला खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Simpy Khanna

Recommended News

Related News