जोगिंदरनगर में बैल के हमले से महिला घायल

Friday, Oct 01, 2021 - 02:47 PM (IST)

जोगिंदरनगर (लक्की शर्मा) : शहर में बैल के हमले से एक महिला घायल हुई है। हराबाग से जोगिंदरनगर पहुंची रीना (31) को बैल ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। पेट्रोल पंप के नजदीक हुए इस हादसे में शहरवासियों ने रोष जताकर प्रशासन और नगर परिषद से हिंसक लावारिस बैलों को शहर से बाहर खदेड़ने की मांग की है। घायल रीना को सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया। 1 सप्ताह में बैल के हमले से यह दूसरा मामला है। एसडीएम जोगिंदर नगर डॉक्टर मेजर विशाल शर्मा ने कहा कि लावारिस बैल की समस्या का निदान किया जाएगा।
 

Content Writer

prashant sharma