घर से कुछ ही दूरी पर महिला ने किया Suicide, 3 दिन पहले आई थी मायके

punjabkesari.in Thursday, Jul 25, 2019 - 02:01 PM (IST)

हरिपुर (गगन कुमार): कांगड़ा जिला के हरिपुर थाना क्षेत्र के भटेहड़ गांव में गुरुवार को एक महिला द्वारा कुएं में छलांग लगाकर सुसाइड करने का मामला सामने आया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला अपने ससुराल तहसील फतेहपुर के एक गांव से 3 दिन पहले अपने मायके आई थी। गुरुवार सुबह उक्त महिला ने अपने घर के 100 मीटर नजदीक पर बने शिव मंदिर के साथ स्थित कुएं में छलांग लगा दी। महिला (43) की 2 बेटियां हैं।

पुलिस के अनुसार महिला पिछले 18 सालों से मानसिक तौर से परेशान थी जिसका उसके परिवार के सदस्यों ने इलाज भी करवाया। महिला की सारी जानकारी पुलिस थाना हरिपुर को दी गई। सूचना मिलने पर थाना हरिपुर के ए.एस.आई. नाजर सिंह के नेतृत्व में पुलिस दल ने मौके पर जाकर महिला के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार करते हुए उसे पोस्टमार्टम के लिए देहरा में भेज दिया है। मामले की पुष्टि करते हुए देहरा के डी.एस.पी. एल.एम.शर्मा ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में सी.आर.पी.सी. की धारा 174 के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ekta

Recommended News

Related News