पति गया था काम पर, पीछे से पत्नी ने उठा लिया खौफनाक कदम...घर में मच गई चीख-पुकार

punjabkesari.in Saturday, Apr 04, 2026 - 06:10 PM (IST)

Shimla News : शिमला जिले के चिड़गांव थाना क्षेत्र अंतर्गत खशाधार गांव में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने सेब के पेड़ पर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

बागीचे के मालिक ने दी जानकारी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान रेखा के रूप में हुई है, जो नेपाली मूल के राम राज की पत्नी बताई जा रही है। शुक्रवार शाम को खशाधार निवासी रॉबिन ने थाने में सूचना दी कि उनके बागीचे में काम करने वाले चौकीदार की पत्नी ने पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। महिला के पति राम राज ने पुलिस को बताया कि वह सुबह अपने काम पर गया हुआ था। जब वह वापस लौटा, तो उसकी पत्नी घर पर नहीं थी। काफी खोजबीन करने के बाद उसने देखा कि रेखा का शव बागीचे में एक पेड़ से लटका हुआ है। इसके बाद तुरंत पुलिस और स्थानीय लोगों को सूचित किया गया।

पुलिसिया जांच और कानूनी कार्रवाई

पुलिस की प्रारंभिक जांच में महिला के शरीर पर संघर्ष या बाहरी चोट के कोई निशान नहीं पाए गए हैं। केवल गर्दन पर फंदे के निशान मिले हैं। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है, जिससे आत्महत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है। चिडग़ांव पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह और समय का पता चल पाएगा।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News