महिला ने फर्जी हिमाचली प्रमाण पत्र बनाकर खरीदी जमीन, धोखाधड़ी का मामला दर्ज

punjabkesari.in Thursday, Jan 27, 2022 - 05:15 PM (IST)

पांवटा साहिब (संजय): उपमंडल पांवटा साहिब में फर्जी हिमाचली प्रमाण पत्र बनाने के मामले में पुलिस ने एक महिला के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रीतपाल सिंह निवासी वार्ड नम्बर-6 सूर्या कालौनी, पांवटा साहिब ने पुलिस थाना पांवटा साहिब में शिकायत दर्ज करवाई कि गुरविन्दर कौर पत्नी परमजीत सिंह निवासी वार्ड नम्बर-5 पावटां साहिब ने 17 फरवरी, 2013 में पांवटा साहिब तहसील कार्यालय से एक फर्जी हिमाचली प्रमाण पत्र बनाया है। इस प्रमाण पत्र के आधार पर गुरविन्दर कौर ने पांवटा साहिब के वार्ड नंबर-8 भाटिया पैलेस में जमीन खरीदी है तथा यहां पर मकान भी बनाया। गुरविन्दर कौर पुत्री सरदार सिंह मूल रूप से पटियाला पंजाब राज्य की निवासी है जोकि पंजाब में गुरु अर्जुन दरबर के सामने यादविन्दर कालोनी पटियाला में रहती थी। इसने अपने जन्म प्रमाण पत्र के नाम पर पैन कार्ड रजिस्ट्री में लगाया और 1971 से पहले का हिमाचल प्रमाण पत्र बनवा लिया और जमीन खरीद ली। मामले को लेकर पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News