चूल्हे की आग से बुरी तरह झुलसा व्यक्ति, गंभीर हालत में पी.जी.आई. रैफर

punjabkesari.in Sunday, Jan 22, 2017 - 01:47 PM (IST)

नाहन : सर्दी का मौसम शुरू होते ही आग सेंकना लोगों की पहली पसंद बन जाता है लेकिन कई बार आग सेंकना भारी भी पड़ जाता है। ऐसा ही एक मामला जिला मुख्यालय के साथ लगते क्षेत्र रूखड़ी में सामने आया है, जहां एक 54 वर्षीय व्यक्ति को आग सेंकना भारी पड़ गया। व्यक्ति चूल्हे की आग से बुरी तरह से झुलस गया और बाद में उसे पी.जी.आई. चंड़ीगढ़ रैफर करना पड़ा।

एस.एच.ओ. थाना सदर नाहन तिलक राज ने बताया कि रूखड़ी गांव में बलवंत सिंह अपने घर में चूल्हे में आग सेंक रहा था कि इसी दौरान वह चूल्हे में गिर गया जिसके बाद उसके कपड़ों में आग लग गई। आग लगने के बाद वह गंभीर रूप से झुलस गया जिसे तुरंत परिवार के सदस्य मैडीकल कालेज नाहन लेकर आए जहां से उसकी हालत को नाजुक देखते हुए उसे पी.जी.आई. चंडीगढ़ रैफर किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले में जांच कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News