सास-बहू ने खाए जंगली मशरूम, एक की दर्दनाक मौत, एक PGI भर्ती

Monday, Oct 07, 2019 - 06:34 PM (IST)

शिमला (जस्टा): सास और बहू को जंगली मशरूम खाने भारी पड़ गए हैं। मंडी के जंजैहली में दो महिलाओं सास और बहू ने जंगली मशरूम खाए थे, जिनमें एक महिला यानी सास की मौत हो गई है, वहीं दूसरी बहू पी.जी.आई. में भर्ती है। जंजैहली की रहने वाली 51 वर्षीय महिला को 3 अक्तूबर को उपचार के लिए आई.जी.एम.सी. लाया गया था। चिकित्सक ने महिला को बचाने के भरपुर प्रयास किए थे, लेकिन बच नहीं पाई। जिस महिला को चंडीगढ़ रैफर किया है उसका स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा ठीक है। 

बताया जा रहा है कि सास और बहू ने जंगली मशरूम को सब्जी बनाने के लिए लाए थे और मशरूम की सब्जी बनाई थी। महिलाओं की दूसरे दिन तबीयत बिगड़ गई थी, ऐसे में उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में लाया गया था। बताया जा रहा है कि जंगली मशरूम सब्जी बनाने वाला नहीं बल्कि धोखे से दूसरा लाया गया था, जिससे की एक महिला की मौत हो गई। चिकित्सकों का कहना है कि बरसात के दिनों में जंगल में कई तरह के फल व मशरूम उगते है, ऐसे में सब्जियों को देखकर खाना चाहिए। कुछ माह पहले आई.जी.एम.सी. में जंगली फल खाने से भी नाहन और जुब्बल से मामले आए थे। उस दौरा नाहन से 14 और जुब्बल से 8 बच्चे बीमार हुए थे। उस दौरान बच्चे को चिकित्सक ने सुरक्षित बचा लिया था।

आई.जी.एम.सी. में हुई महिला की मौत को लेकर हडक़ंप मच गया है। जंगली फल और मशरूम को खासकर गांव के लोग इस्तेमाल करते है। ऐसे में चिकित्सक ने लोगों को निर्देश दिए है कि इससे दूर रहे। लोगों को पहले अच्छे से देखना चाहिए कि मशरूम कौन सा है। अगर किसी चिज पर डॉउट होता है तो उसे फेंक देना चाहिए। या फिर ऐसी चिजों को किसी चिकित्सक से सलाह लेने के बाद ही खाना चाहिए। वैसे तो ऐसी जो को पूरी तरह से त्याग देना चाहिए। जंगली मशरूम खाने से जंजैली की रहने वाली एक महिला की मौत हुई है। 3 अक्तूबर को महिला आई.जी.एम.सी. में पहुंची थी। चिकित्सक ने महिला के उपचार करने में कोई कोताही नहीं बरती है। महिला मशरूम खाने से ज्यादा बीमार हो गई थी, जिससे उसकी मौत हो गई। लोगों को निर्देश दिए गए है कि ऐसी चिजों को खाने से दूर रहे।

Ekta