पत्नी संग खूब नाचे CM जयराम, Holi पर ओक ओवर में डाली नाटी (Watch Video)

Thursday, Mar 21, 2019 - 11:02 AM (IST)

शिमला (योगराज): हिमाचल में होली का त्यौहार बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने सरकारी निवास ओक ओवर में प्रशंसकों के साथ होली के दिन पत्नी संग नाटी डाली।


इस मौके पर उन्होंने प्रदेश वासियों को होली की शुभकामनाएं दी। इसके बाद मुख्यमंत्री दिल्ली के लिए रवाना हो गए। मुख्यमंत्री की दिल्ली में आज पार्टी आला अधिकारियों के साथ बैठक है और शुक्रवार भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक है जिसमें टिकटों को लेकर फैसला होना है।


इस मौके पर जहां कई मंत्री विधायक और भाजपा के नेता पहुंचे वहीं काफी तादात में लोग और बच्चे भी सीएम के साथ होली खेलते नजर आए।


यहां लोग पहाड़ी नाटी और फिल्मी गानों पर खूब थिरकते नजर आए। उल्लेखनीय है कि जयराम ने पिछली होली में भी नाटी डाली थी।

Ekta