ग्लेशियर में दबे 5 जवानों के लापता होने पर जानिए क्या बोले CM जयराम (Video)

Thursday, Feb 28, 2019 - 03:54 PM (IST)

शिमला (योगराज): किन्नौर में ग्लेशियर की चपेट में आए 5 जवानों का अभी तक कोई सुराग न मिलने पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उनको जल्द खोजने का भरोसा दिया है। बता दें कि इन जवानों को लापता हुए एक सप्ताह से ज्यादा का समय हो चुका है। 20 फरवरी से ग्लेशियर की चपेट में आए जवानों की खोज लगातार जारी है लेकिन अभी तक इनका कोई सुराग नहीं लग पाया है। अभी तक जवानों को खोजने के सभी प्रयास विफल हो चुके हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मौसम खराब होने की वजह से राहत बचाव कार्य में दिक्कतें पेश आ रही है, लेकिन अब मौसम थोड़ा खुला है। साथ ही जवानों को खोजने के लिए विशेष दल भी काम पर लगा है। उम्मीद है जल्द ही लापता जवानों को बर्फ से निकाल लिया जाएगा।

Ekta