कांग्रेस का Manifesto जारी होने के बाद क्या बोले मुकेश अग्निहोत्री, पढ़ें खबर

Tuesday, Apr 02, 2019 - 11:05 PM (IST)

शिमला: नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्रिहोत्री ने कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र देश को हकीकत में चलाने की दिशा में बड़ा कदम है। घोषणा पत्र ने देश का भविष्य तय कर दिया है। जारी घोषणा पत्र कांग्रेस को सत्ता के सिंहासन पर पहुंचाने के लिए काफी है। उन्होंने यहां जारी बयान में कहा है कि भाजपा ने 5 साल झूठ व फरेब का शासन चलाया लेकिन अब गरीबों और किसानों की मददगार सरकार का रास्ता प्रशस्त हुआ है। उन्होंने कहा कि देश के गरीब के खाते में हर साल 72,000 रु पए डालने का वायदा हुआ है। इस तरह देश में पहली दफा न्यूनतम आय की गारंटी का कानून बनेगा, जिसके तहत एक परिवार को 6,000 रुपए मासिक मिलेंगे।

भाजपा राज में बैंक लूटकर देश से फरार हुए अमीर

उन्होंने कहा है कि भाजपा राज में अमीरों ने बैंक लूटे और देश से फरार हो गए लेकिन अब देश का खजाना गरीबों के लिए खुलेगा। अग्रिहोत्री ने कहा कि इसके अलावा किसानों के लिए अलग बजट की शुरूआत अनूठी पहल है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी शुरू से किसान हितैषी रहे हैं। हाल ही में कांग्रेस सरकारों ने किसानों के कर्ज माफ किए और अब भी कर्ज मुक्त किसान की बात की है। उन्होंने कहा कि किसान पर आपराधिक मामले न चलाना एक बड़ी पहल है।

हिमाचल की चारों सीटें जीतने में मददगार साबित होगा घोषणा पत्र

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र हिमाचल की चारों सीटें जीतने में मददगार साबित होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस घोषणा पत्र को लेकर जनता के दरबार में जाएगी। अग्रिहोत्री ने कहा कि बेरोजगारी दूर करने के मामले में मोदी ने सिर्फ झूठ बोला। 10 करोड़ नौकरियों की बात भी महज जुमला निकली। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने पार्टी के प्रमुख संकल्प 2019 को देश की जनभावनाओं का एक दस्तावेज बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र सामाजिक सुरक्षा पर इंगित है।

Vijay