रोहड़ू में गौवंश का कटा सिर मिलने पर क्या बोले CM जयराम, पढ़ें खबर

Friday, Dec 28, 2018 - 08:10 PM (IST)

शिमला (योगराज): रोहड़ू में मिले गौवंश के कटे हुए सिर के बाद माहौल इतना बिगड़ गया है कि एक पक्ष के लोगों ने दूसरे समुदाय की दुकानों में तोडफ़ोड़ कर दी है। हिमाचल में इस तरह की साम्प्रदायिक हिंसा न के बराबर देखने को मिलती है लेकिन ताजा घटना के बाद प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। हालांकि सरकार कह रही है कि हालात अब काबू में हैं। मुख्यमंत्री ने गौवंश के कटे सिर पर बबाल को लेकर कहा है कि  कानून व्यवस्था पूरी तरह से कंट्रोल में है, घटना को लेकर छानबीन की जा रही है। किन  लोगों ने इस तरह की असामाजिक घटना को अंजाम दिया है इसकी छनबीन की जा रही है। जो भी लोग मामले से संलिप्त पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सरकार सख्त कार्रवाई अमल में लाएगी ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

कानून व्यवस्था पर ध्यान दे सरकार

उधर, कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रोहड़ू की घटना पर खेद व्यक्त किया है और कहा है कि हिमाचल जैसे शांत राज्य में इस तरह की घटनाएं नहीं होती हैं  प्रदेश सरकार को कानून व्यवस्था पर ध्यान देना चाहिए।

Vijay