हिमाचल में अब दिसम्बर तक साफ रहेगा मौसम, शिमला से ज्यादा ठंडी ऊना की रातें

Saturday, Nov 26, 2022 - 09:44 PM (IST)

शिमला (राजेश): हिमाचल में अब दिसम्बर तक मौसम साफ रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान के अनुसार प्रदेश में 30 नवम्बर तक बारिश व बर्फबारी के कोई आसार नहीं हैं। बारिश न होने से दिन के समय मौसम हालांकि साफ रह रहा है लेकिन सुबह और शाम के समय शुष्क ठंड बरकार है। इसके कारण लोगों को दिक्कतें पेश आ रही हैं। अस्पतालों में सर्दी, खांसी और बुखार के रोगियों की संख्या भी पहले से अब थोड़ी ज्यादा हो गई हैं। हिमाचल में 6 दिनों तक मौसम साफ रहने के आसार हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में 27 नवम्बर से 2 दिसम्बर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है, वहीं रात के समय शिमला से ज्यादा ठंड चंडीगढ़ व ऊना में पड़ रही है। शिमला का न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री सैल्सियस जबकि ऊना में 6.0 और चंडीगढ़ में 9.7 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा सुंदरनगर में 2.7, भुंतर 2.4, कल्पा 3.0, धर्मशाला 9.2, नाहन 12.1, केलांग-3.6, पालमपुर 7.0, सोलन 4.6, मनाली 3.0, कांगड़ा 8.0, मंडी 5.6, बिलासपुर 8.0, हमीरपुर 5.5, चम्बा 6.0, डल्हौजी 9.9, जुब्बड़हट्टी 9.4, कुफ री 7.6, कुकुमसेरी-3.3, नारकंडा 7.8, रिकांगपिओ 6.8 और पांवटा साहिब में 13.0 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया है।  

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay