11, 12 जून को फिर करवट लेगा मौसम, चेतावनी जारी

Monday, Jun 10, 2019 - 04:52 PM (IST)

शिमला (योगराज): हिमाचल में पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी। दरअसल पहाड़ों में बीते एक सप्ताह से तेज धूप पड़ने से तपिश बढ़ गई है। प्रदेश के ऊना में सबसे ज्यादा 45 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है जबकि शिमला में भी आज दिन का तापमान 30 के पार चला गया। 11 जून से प्रदेश के लोगों को गर्मी से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 11 और 12 जून को प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में बारिश की चेतावनी जारी है। 

मौसम विभाग ने तेज हवाएं और मध्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। मौसम केंद्र शिमला के निदेशक मनमोहन सिंह ने कहा कि 11 जून से 14 जून तक के मौसम खराब रहने की संभावना जताई है। वहीं मानसून को लेकर मनमोहन सिंह ने कहा कि 8 जून को केरला में मानसून ने दस्तक दे दी है जिसके चलते अब हवाओं में भी परिवर्तन देखने को मिलेगा। भारत में 8 दिन की देरी से इस बार मानसून ने दस्तक दी है। हिमाचल में मानसून आने के लिए अभी थोड़ा समय लगेेगा।


 

Ekta