Weather Update: हिमाचल के 8 जिलों में जमकर बरसेंगे मेघ, 2 दिन भारी बर्फबारी-बारिश का ऑरैंज अलर्ट

Thursday, Feb 29, 2024 - 11:25 PM (IST)

शिमला (संतोष): राज्य में शुक्रवार से मौसम करवट बदलेगा और 2 दिन भारी बर्फबारी व बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 8 जिलों लाहौल-स्पीति, किन्नौर, चम्बा, ऊना, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला के कुछ हिस्सों में भारी बर्फबारी व बारिश, जबकि निचले व मध्य क्षेत्रों में गरज के साथ ओलावृष्टि और आसमानी बिजली गिरने की संभावना जताई है। इसी के तहत शुक्रवार व शनिवार को दो दिन ऑरैंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि रविवार को यैलो अलर्ट रहेगा। 5 मार्च से भी एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा।

राज्य में पिछले 24 घंटों में मौसम आमतौर पर शुष्क रहा और तापमान में इजाफा हुआ है। ऊना में अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री, शिमला में 17.8 डिग्री दर्ज हुआ है। प्रदेश में सामान्य से औसतन 1.8 डिग्री तापमान में बढ़ौतरी हुई है जबकि शिमला के अधिकतम तापमान में 3.3 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान कुकुमसेरी में माइनस 8.9 डिग्री रहा जबकि शिमला में 5.8 डिग्री रिकाॅर्ड हुआ है। कल्पा व केलांग में तापमान शून्य से नीचे माइनस में चले हुए हैं।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay